पटना एयरपोर्ट पर टाइल गिरने का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

0
Advertisements

पटना : पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के एराइवल एरिया में टाइल्स गिरने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह घटना पिलर नंबर-5 के पास हुई, जहां अचानक दीवार पर लगी टाइल्स नीचे गिर गईं और तेज आवाज से वहां मौजूद यात्री घबरा गए। हालांकि इस घटना में किसी यात्री या कर्मचारी को चोट नहीं आई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो साझा करते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उद्घाटन हुए टर्मिनल में कुछ ही महीनों के भीतर इस तरह की घटना होना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने प्रभावित हिस्से को घेरकर जांच और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

About The Author

See also  गंडक में तेजी से बढ़ा जलस्राव, 13 जिलों में अलर्ट और बराज के सभी 36 गेट खुले

Thanks for your Feedback!

You may have missed