सिद्धू मूसेवाला का बदले लेने को कबड्डी प्लेयर का कत्ल,


मोहाली: मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान प्रमोटर व खिलाड़ी दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब के कुख्यात बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए यह मर्डर किया गया है। राणा बलाचौरिया मूलरूप से वह पंजाब के बलाचौर के रहने वाले थे, लेकिन कुछ समय से मोहाली में ही रह रहे थे। दस दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी। आज उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।सोमवार शाम को सोहाना में सेक्टर-82 के मैदान में कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। राणा बलाचौरिया जालंधर के शकरपुर की टीम के मैनेजर थे। वह टूर्नामेंट में दो टीमें लेकर आए थे। वह ग्राउंड में सेमीफाइनल मैच की टाई डलवाने के बाद बाहर आ रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने उनके साथ सेल्फी लेने के बहाने नजदीक आए और सिर में गोलियां मार दीं। हमलावर 3 से 4 थे। हमले के बाद बाइक से कुछ लोगों को फरार होते देखा गया वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि हमलावर बोलेरो गाड़ी से आए थे।इस वारदात के बाद बंबीहा गैंग से जुड़े घनशामपुरिया गैंग ने जिम्मेदारी ली है. साथ ही दावा किया है कि कबड्डी प्लेयर-कम-प्रमोटर राणा लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ा था. उसने मूसेवाला के हत्यारों को पनाह दी और खुद उनके साथियों को मैनेज किया. आज, राणा को मारकर, हमने अपने भाई मूसेवाला का बदला ले लिया है. SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह घटना मोहाली के सोहाना में हुई, जहां पिछले कुछ दिनों से एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था. यह 29वें सोहाना कबड्डी कप का आखिरी दिन था, लेकिन बाद में फाइनल मैच कैंसिल कर दिया गया. पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख को शाम को इनाम बांटने थे और जब यह घटना हुई, तब वे वेन्यू के पास पहुंच गए थे. हालांकि, टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजर ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा.वारदात के बारे में जानकारी देते हुए आगे कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार दो-तीन हमलावरों ने फैंस होने का नाटक किया और राणा के पास सेल्फी लेने के लिए पहुंचे, फिर कथित तौर पर .32 बोर के हथियार से उन पर गोली चला दी. उन्हे आनन-फानन में हॉस्पिटल लाया गया जहां पर डॅाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.




