जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, देश के पूर्वोत्तर में लगे झटके

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जापान: जापान में आज सुबह एक बार फिर धरती हिलने से दहशत फैल गई। जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समय के अनुसार यह भूकंप सुबह 8:14 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। इसी के साथ सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को देश के उत्तर-पूर्व में रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.7 तीव्रता मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। फिलहाल नुकसान के बारे में तुरंत कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप जापान में शुक्रवार को आए 7.5 तीव्रता से आए भूकंप के बाद आया है, जिसमें उत्तरी जापान में काफी नुकसान किया और प्रशांत तटीय समुदायों के सामने सुनामी का खतरा पैदा किया था। सोमवार को आए उस भूकंप में करीब 34 लोख घायल हुए थे। इवाते प्रांत के कूजी बंदरगाह पर इस भूकंप की वजह से ज्वार स्तर से 2 फीट ऊंची सुनामी मापी गई थी, इसके बाद सुनामी की सभी चेतावनी हटा दी गई थी। इस बड़े भूकंप के बाद विशेषज्ञों ने बाद में झटकों की चेतावनी दी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जापान में लगातार आते इन भूकंपीय झटकों के बाद अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्वोत्तर तट पर 8 या उससे ज्यादा तीव्रता के भूकंप का खतरा बढ़ गया है। एजेंसी ने इस क्षेत्र की 182 नगरपालिकाओं के निवासियों से कहा कि वे अगले सप्ताह अपनी आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करें। साथ ही स्पष्ट किया कि यह किसी बड़े भूकंप की भविष्यवाणी नहीं है, बल्कि सतर्क रहने की सलाह है।

About The Author

Thanks for your Feedback!