अर्शदीप सिंह ने क्यों खोला अपना यूट्यूब चैनल ?वजह है मजेदार,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : टीम इंडिया के युवा स्टार अर्शदीप सिंह मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी धारधार गेंदबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है. 26 वर्षीय अर्शदीप अपने खेल के साथ-आज कल सोशल मीडिया पर भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. फैंस सोशल मीडिया पर उनके मजेदार और मनोरंजक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. हाल ही में बातचीत के दौरान अर्शदीप ने बताया कि उन्हें यूट्यूब चैनल शुरू करने का विचार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान आया. जब उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही थी. उन्होंने उस दौरान उबाऊ पल को व्यतीत करने के लिए यूट्यूब चैनल शुरू किया था. अर्शदीप ने कहा, “जब पता चला कि मैं पहला मैच नहीं खेलूंगा, मैं कमरे में बहुत बोर हो रहा था. तभी मैंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया. यह मेरे लिए छुपा हुआ आशीर्वाद बन गया.” उन्होंने आगे बताया,  “आपको कभी-कभी बस शुक्रगुजार रहना होता है कि आप इस स्तर पर खेल रहे हैं. मौके मिलते हैं, बस जरूरी है कि जब मौका मिले, तब उसे हाथ से जाने न दें. मै हमेशा मुश्किल हालात में भी पॉजिटिविटी ढूंढता हूं, और यही सोच आगे बढ़ने में मदद करती है.”हाल ही में उनका एक रील विराट कोहली के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा गया. इस रील को 132 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. यह वीडियो उस मैच के बाद बनाई गई जब कोहली लगातार दो शतक जड़ने के बाद तीसरे शतक से चूक गए थे और 65 रन पर नाबाद लौटे.
अर्शदीप ने मजाक में कहा,  “पाजी, रन कम रह गए नहीं तो आज तो सेंचुरी पक्की थी. ”
कोहली ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, “तू शुक्र कर टॉस जीत गए, नहीं तो ओस में तेरी भी पक्की थी.” उन दोनों के बीच की यह मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई.सीरीज के निर्णायक वनडे में विराट कोहली भले ही तीसरा लगातार शतक न लगा पाए हों, लेकिन उन्होंने नाबाद 65 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. भारत फिलहाल साउथ अफ्रीका को 1 मुकाबले में हराकर आगे है. वहीं अर्शदीप ने भी मौके का इंतजार करते हुए शानदार प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!