यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड


दिल्ली : 6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बीच विमानन मंत्रालय ने इंडिगो को निर्देश दिया कि रद्द की गई उड़ानों के लिए टिकट के रिफंड की प्रक्रिया शाम तक पूरी कर ली जाए. यानी आपको 7 दिसंबर की शाम तक टिकट के पैसे वापस मिल जाएंगे.सरकार ने साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यात्रियों के छूटे हुए सामानों को अगले दो दिनों में उन तक पहुंचा दिया जाए.5 दिसंबर को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं और शनिवार को यही स्थिति बनी रही. मंत्रालय ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी देरी या गैर-अनुपालन पर तत्काल नियामक कार्रवाई की जाएगी.शनिवार को भी कई देश के कई एयरपोर्ट्स से लोगों ने टिकट रिफंड और सामान ना मिलने की शिकायतें आईं। मुंबई एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को चार दिन से लगेज ना मिलने से स्टाफ से झगड़ते दिखे।
उधर, इंडिगो के ऑपरेशन में लगातार 5वें दिन शनिवार को सुधार नहीं दिख रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक देश के 4 बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों से इंडिगो की 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं। पिछले 4 दिन में 2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही हैं।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया।
DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।
वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी हो गई है।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया।सरकार इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को हटाने की मांग करने की योजना बना रही है। एविएशन मंत्रालय ने आज शाम इंडिगो के अधिकारियों को बुलाया है। सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, इंडिगो एक भरोसेमंद एयरलाइन मानी जाती थी। दिल्ली जाते समय मुझे भी देरी हुई और मैंने एयरपोर्ट पर लोगों को घबराते देखा। जो गलत हुआ, वह सामने आना चाहिए। जैसे-जैसे इंस्टीट्यूशन प्राइवेट हो रहे हैं ट्रांसपेरेंसी की कमी होती जा रही है। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए.




