मेयर के बयान पर सियासी बवाल, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा… दफ्तर पहुंचकर किया विरोध

0
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की दिवंगत मां को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद सियासी विवाद गहरा गया है। इस बयान से नाराज सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मेयर सुषमा खरकवाल के कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि मेयर के बयान को सपा की ओर से आपत्तिजनक माना गया, जिसके बाद यह पूरा विवाद शुरू हुआ। वहीं, सुषमा खरकवाल ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है और उनका इरादा किसी व्यक्ति विशेष या उनकी मां को लेकर टिप्पणी करने का नहीं था। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और सपा के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिल रही है।

See also  बंगाल में दल बदले, झंडे बदले… लेकिन बंगाल की सत्ता का सामाजिक चेहरा नहीं बदला... भाजपा भी नहीं तोड़ पाई बंगाल का पुराना सत्ता समीकरण! 9 में से 8 CM ब्राह्मण ya कायस्थ...

Thanks for your Feedback!

You may have missed