छत्तीसगढ़ एनकाउंटर : राजनंदगांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एमपी की पुलिस अधिकारी शहीद, एक नक्सली ढेर

0
Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई एक जबरदस्त मुठभेड़ में मध्य प्रदेश की एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गई हैं। यह घटना बुधवार सुबह की है जब जिले के घुरूस क्षेत्र में जॉइंट टास्क फोर्स की टीम नक्सली विरोधी अभियान चला रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ तब भड़की जब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। इस गोलीबारी में मध्य प्रदेश पुलिस की सब-इंस्पेक्टर श्वेता चौधरी घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक नक्सली का शरीर बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद भी बरामद किया है। झाड़ियों में छिपे कुछ अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी आशंका है।

शहीद अधिकारी श्वेता चौधरी मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं और नक्सल विरोधी ऑपरेशन में ज्वाइंट टीम का हिस्सा थीं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Advertisements
See also  कश्मीरी गेट पर पदा होगा लद्दाखी टच वाला फुट ओवर ब्रिज, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी आधारशिला

Thanks for your Feedback!

You may have missed