ग्रेटर नोएडा में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, एक की मौत

0
Advertisements
Advertisements

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए अधिग्रहीत और विस्थापित होने वाले नगला हुकम सिंह गांव में तीन मंजिला अवैध निर्माण बुधवार सुबह भरभरा कर गिर गया। इसमें दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य में जुट गई हैं।मकान के मलबे से रेस्क्यू कर एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया है। सूत्रों के मुताबिक जीशान पुत्र जाहिद उम्र 22 वर्ष मृत बताया जा रहा है।हादसे के वक्त मकान में अवैध निर्माण चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया की कुछ मजदूर चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य में लगी थी जबकि कुछ मजदूर तीसरी मंजिल पर लेंटर में लगी सेटिंग को हटा रहे थे।लेंटर पूरी तरह से पका नहीं था जिसके चलते सेटिंग हटते ही लेंटर भरभरा कर गिर गया। तीसरी मंजिल के लेंटर गिरने के साथ ही पहले और दूसरी मंजिल भी गिर गई।निर्माण कार्य और सेटिंग निकालने में लगे मजदूर तीन मंजिला मकान के मलबे में दब गए सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। दोपहर तक चार मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है बाकी मजदूरों कीहादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। NDRF के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होने से मजदूरों के जल्द बचाए जाने की उम्मीद है।  तलाश जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed