डीसी ने तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक की, डिजिटल सेवाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

0
Advertisements

Saraikela : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को तकनीकी विभागों की कार्य-समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित डिजिटल और तकनीकी सेवाओं की प्रगति पर चर्चा की गई. जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ऋतुराज प्रियदर्शी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, आईटी मैनेजर, DPO–UID सहित कई विभागों के तकनीकी कर्मी उपस्थित थे.
उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने पोर्टल पर डेटा का नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. पंचायत भवनों को निर्धारित समय पर खोलने-बंद करने, नागरिकों को मूलभूत सेवाएँ सुगमता से प्रदान करने और विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया गया. समाहरणालय मुख्य द्वार पर बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली स्थापित करने तथा सभी विभागों की उपस्थिति व्यवस्था सुचारू करने हेतु DPO–UID को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जितिया स्नान के दौरान दो सगी बहनें नदी में डूबीं, एक को बचाया, दूसरी लापता

Thanks for your Feedback!

You may have missed