अधिवक्ता का प्रतिनिधि मंडल मिला उपायुक्त से, रजत जयंती वर्ष की दी बधाई

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर समूचे झारखण्ड में एक उत्साह है, झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एवं अधिवक्ताओं का एक शिष्टमण्डल झारखंड सरकार के प्रतिनिधि एवं सरायकेला जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिलकर झारखंड स्थापना के सिल्वर जुबली के उपलक्ष में बधाई एवं शुभकामना दिया. प्रतिनिधि मंडल में झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, राजेश बिहारी सहाय, डी. एन. ओझा, मनोज कुमार, मनोज कुमार महाली, गौरव कुमार सहित कई अधिवक्ता शामिल थे. झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन का मानना है कि झारखंड बनने के बाद झारखंड में एवं सरायकेला जिला में विकास के कई ऐतिहासिक काम हुए हैं. जिससे आम जनता में खुशी है एवं झारखंड के 25 वर्ष पूरा होने पर लोगों में उत्साह भी है. संस्था को उम्मीद है की आने वाले समय में भी आम जनता के सहयोग से झारखंड और भी तरक्की करेगा एवं समाज में भाईचारा एवं उन्नति कामयाब होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  टाटानगर स्टेशन के विकास को मिली रफ्तार, 300 करोड़ की योजना में नई पार्किंग सुविधा, यात्रियों को बड़ी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed