मध्य प्रदेश में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

0
Advertisements
Advertisements

इंदौर: इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही एक यात्री बस भेरू घाट पर बेकाबू होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घटना में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए। घायलों को सिमरोल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला गया।घायलों को एंबुलेंस से इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने भेरू घाट के मोड़ पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस से ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। बस बेकाबू होकर सीधी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सिमरोल थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
भूटिया ने बताया कि बस में फंसे 38 घायल यात्रियों को पुलिस और प्रशासन ने बचा लिया और विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।इस बीच, दुर्घटनास्थल से सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बस चालक नशे में था और उसके नशे के कारण ही यह दुर्घटना हुई।बस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवेदना प्रकट की हैं। उन्होंने तीन मृतकों को परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed