टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरुद्दीन बने मंत्री, तेलंगाना में रेवंत सरकार के पहले मुस्लिम मंत्री

0
Advertisements
Advertisements

तेलंगाना:पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े बारह बजे राजभवन में हुआ.मुख्यमंत्री ए रेवंथ रेड्डी और कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। वह मौजूदा कैबिनेट में एकमात्र मुस्लिम मंत्री होंगे। माना जा रहा है कि यह कदम जुबली हिल्स उपचुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा है।इस बीच, भाजपा ने इस नियुक्ति को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। पार्टी का कहना है कि उपचुनाव से ठीक पहले ऐसा कदम उठाना चुनावी निष्पक्षता के खिलाफ है और आयोग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।बता दें कि बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का इस साल जून में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी.बीते हफ़्ते अगस्त में तेलंगाना सरकार ने अजहरुद्दीन को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में नामित किया था. जिससे उन्हें मंत्री बनने का रास्ता मिला, इससे पहले अजहरुद्दीन ने 2023 के चुनावों में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  चुनावी प्रचार में ‘माछ-भात’ का तड़का, चंपाई सोरेन का अनोखा अंदाज वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed