ईरान‑इजराइल जंग रोकने की मांग से विधानसभा में सियासी हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा ने मंगलवार को सर्वदलीय समर्थन से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र सरकार से अपील की गई है कि वह ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष को जल्द रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू करे। सदन में यह प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने रखा और सभी सदस्यों ने इसे समर्थन दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रस्ताव में कहा गया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर हो रहा है, खासकर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इससे भारत सहित कई देशों में आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। विधानसभा ने चेतावनी दी कि यदि यह युद्ध नहीं रुका तो इसके और गंभीर परिणाम हो सकते हैं और केंद्र सरकार से कहा गया है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति स्थापना के लिए सक्रिय भूमिका निभाए।

See also  फेसबुक पर CM को जान से मारने की धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed