वोटों की गिनती से पहले ही जीत गए 68 उम्मीदवार,

0
Advertisements

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के वोटों की गिनती आज (शुक्रवार को) की जा रही है। ये दिलचस्प है कि महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती से पहले ही 68 उम्मीदवार जीत चुके हैं। इन 68 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया है। इनके खिलाफ कोई भी चुनाव में खड़ा नहीं हुआ।बता दें कि BJP और उसके महायुति गठबंधन के साथियों ने 68 सीटें निर्विरोध जीती हैं। राज्य भर में निर्विरोध निर्वाचित 44 उम्मीदवार बीजेपी के हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम से हैं। इसके बाद पिंपरी चिंचवाड़, पुणे, भिवंडी, पनवेल, धुले अहिल्यानगर और जलगांव हैं।एकनाथ शिंदे की लीडरशिप वाली शिवसेना के गुट ने निर्विरोध 22 सीटें जीती हैं। वहीं, अजित पवार की एनसीपी 2 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा, एक अन्य उम्मीदवार भी निर्विरोध चुना गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का भाजपा कार्यालय में नागरिक अभिनंदन

Thanks for your Feedback!

You may have missed