वायरल वीडियो मामले में 3 नाबालिग गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन कार्रवाई

Advertisements

जमुई : नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। ADG लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो की उम्र 17 से 18 साल के बीच है। जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74 और 75 के साथ POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ADG के मुताबिक, वायरल वीडियो फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई हुई है। इस तरह कुल 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स से वीडियो हटाने की कार्रवाई की गई है। केएस अनुपम ने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा दिखाकर वीडियो फैलाना भी अपराध है और ऐसे मामलों में POCSO एक्ट तथा Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

केएस अनुपम के अनुसार, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच हुई थी। पुलिस वहां की पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच करेगी। जांच में अभी तक 7 से 8 युवकों के नाम सामने आने की बात कही गई है। पुलिस वायरल वीडियो और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच कर रही है तथा आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। SIT की जांच पूरी होने के बाद घटना में शामिल पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed