पत्नी से विवाद के बाद 27 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल में मृत घोषित

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में पीएम आवास के पास बुधवार देर रात 27 वर्षीय आकाश कुमार लाल ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद कमरे में फांसी लगा ली। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा और एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आकाश मूल रूप से परसुडीह का रहने वाला था और बारीडीह में डिलीवरी बॉय का काम करता था। करीब एक महीने पहले वह पत्नी और बच्चे के साथ बिरसानगर में किराये के मकान में रहने आया था। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात घरेलू बात को लेकर पत्नी से विवाद के बाद वह दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी ने उसे फंदे से लटका देखा।
घटना की सूचना पर बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आकाश नशे का आदी था। पुलिस घरेलू विवाद समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


