एमजीएम अस्पताल के नए भवन निर्माण स्थल के मजदूर की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा कारण

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के नए भवन निर्माण कार्य में लगे 22 वर्षीय मजदूर तारा शेष गिरि की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के कोटपाकटी का रहने वाला था और मजदूरी करने जमशेदपुर आया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, सोमवार को शहर में तेज बारिश के कारण निर्माण स्थल पर काम जल्दी रोक दिया गया था। इसके बाद तारा शेष गिरि किसी व्यक्तिगत काम से बाहर निकला था। इसी दौरान उसके गिरने की सूचना साथी मजदूरों को मिली। सहकर्मी उसे गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मजदूर की मौत के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि वह ठनका की चपेट में आया था, जबकि अन्य का मानना है कि वह फिसलकर गिर गया। वास्तविक कारण जानने के लिए बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

 

About The Author

See also  पीएम आवास योजना के वाशिंदों ने सरयू राय से रखीं समस्याएं, सीवेज समेत बुनियादी सुविधाएं सुधारने की मांग

You may have missed