26 दुकानों पर सील, अब बुलडोज़र छोड़ प्रशासन ने गरीबों के लिए ये नया फैसला लिया

0
Advertisements
Advertisements

बदायूं : जिले के सैजनी गांव में एचपीसीएल के दो अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या के आरोपी की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। आरोपी द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई 26 दुकानों को अधिकारियों ने बुलडोज़र से तोड़ने के बजाय सील कर दिया है और उन पर कब्जा कर लिया है। अब इन दुकानों को गरीबों और पात्र जरूरतमंदों को आवंटित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे पहले छह दुकानों को बुलडोज़र से गिरा दिया गया था, लेकिन अब कुल 26 सील कर दी गई हैं। एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल ने निरीक्षण के दौरान दो और अवैध दुकानें पाईं और उन्हें भी सील कर दिया। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से सरकारी संपत्ति का सदुपयोग होगा और गरीबों को रोज़गार के साधन मिलेंगे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी और उसके परिवार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर साप्ताहिक बाजार लगवाया था और वहां छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली की थी, जिस पर एक नया मामला दर्ज किया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  27 लाख वोटरों के नाम हटाने पर बवाल, ट्रिब्यूनल में याचिका दाखिल कर मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed