राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से पहले यातायात में बदलाव, कई मुख्य मार्गों पर डायवर्ट लागू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

अयोध्या : आज अयोध्या में द्रौपदी मुर्मू के राम मंदिर दर्शन और पूजा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शहर तथा आसपास के मुख्य रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट लागू कर दिया है। राष्ट्रपति का आगमन पूर्वाह्न करीब 11 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर होगा और वहां से बसों व गाड़ियों के माध्यम से सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए निकला जाएगा, जहां वह श्रीराम नाम यंत्र और अन्य अनुष्ठानों में शामिल होंगी। इसका असर मुख्य मार्गों पर पहले से ही दिख रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भारी वाहनों को लखनऊ से बाराबंकी होकर अयोध्या की ओर जाने वाले मूल मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। लखनऊ‑बाराबंकी रूट पर आने वाली गाड़ियाँ भिटरिया, रामसनेही घाट एवं हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आगे बढ़ेंगी, जबकि आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले भारी वाहन जुनाबगंज से मोहनलालगंज तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर की ओर डायवर्ट होंगे। इसी प्रकार सीतापुर, शाहजहांपुर और कानपुर रूट से आने वाले मार्गों पर भी वैकल्पिक रास्ते बनाए गए हैं। अयोध्या से लखनऊ की दिशा में जाने वाले वाहनों को भी कुछ अलग रूट से आवागमन करने का निर्देश दिया गया है।

About The Author

See also  हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका, छात्रों ने सरकार को 18 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम

Thanks for your Feedback!

You may have missed