नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में शोक

सरायकेला-खरसावां : राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबड़िया गांव में नदी में डूबने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोलाबड़िया निवासी अमन कंदीर, पिता एमलेन कंदीर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


सूचना मिलने पर राजनगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृतक के पिता एमलेन कंदीर के लिखित आवेदन के आधार पर राजनगर थाने में अप्राकृतिक मृत्यु कांड दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।


