पूर्वी सिंहभूम जिले में पदस्थापित 16 इंस्पेक्टर की डीएसपी में होगी प्रोन्नति

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पदस्थापित 16 इंस्पेक्टर की डीएसपी में प्रोन्नति होगी. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से सभी इंस्पेक्टरों को मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने का निर्देश जारी किया गया है. आईजी (कार्मिक) की ओर से जारी पत्र में सभी इंस्पक्टरों का नाम देते हुए कहा गया है कि वे किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं हैं, इसका प्रमाण देते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट दें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इनकी होगी प्रोन्नति

साकची थाना प्रभारी संजय कुमार, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल, बर्मामाइंस थाना प्रभारी अजय कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा, गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन, कोर्ट प्रभारी गोवर्धन उरांव, सोनारी एयरपोर्ट में पदस्थापित रफाएल मुर्मू, जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, घाटशिला सर्किल इंस्पेक्टर संदीप रंजन, धालभूमगढ़ सर्किल इंस्पेक्टर राजेंद्र दास, मानगो यातायात थाना प्रभारी अरविंद कुामर, बहरागोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर तरुण कुमार, कदमा थाना प्रभारी अशोक राम, पुलिस केंद्र में पदस्थापित शंभू गुप्ता, नवल भूषण मिंज और मिथलेश कुमार.

Thanks for your Feedback!

You may have missed