जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों को हेमंत सोरेन का भरोसा, बोले—जांच के बाद कानूनी प्रक्रिया से मिलेगा न्याय

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नेमरा : झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने न्याय का भरोसा दिलाया है। रामगढ़ जिले के नेमरा में दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की सभी चिंताओं से अवगत है और पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं और मांगों की अनदेखी नहीं कर रही है। जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं और सरकार जांच की प्रगति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान पूरा होने और रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा। सरकार जल्दबाजी के बजाय कानूनी और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संविधान और कानून के दायरे में जो भी जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं, सरकार उन्हें उठाएगी और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कई दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

 

About The Author

You may have missed