जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन को धनबाद से मिला समर्थन, जयराम महतो ने सीबीआई जांच की उठाई मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन को अब राज्यभर से समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने धनबाद के मेमको मोड़ स्थित शहीद मनींद्र नाथ मंडल की प्रतिमा के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। धरने में डुमरी विधायक जयराम महतो भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लाखों युवाओं का भविष्य भर्ती परीक्षाओं पर निर्भर है, इसलिए पेपर लीक और अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि JLKM रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो पार्टी रांची कूच करेगी और जरूरत पड़ने पर विधानसभा के समक्ष भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार और सीआईडी की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाना चाहिए। उनके अनुसार, पारदर्शी जांच से ही युवाओं का विश्वास बहाल हो सकेगा।

See also  आदिवासी दर्शन से विश्व मंच तक, डॉ. रामदयाल मुंडा की विरासत आज भी प्रेरणा

प्रदर्शन के दौरान JLKM कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन पूरे झारखंड में व्यापक रूप से चलाया जाएगा। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के समर्थन से JPSC-JSSC परीक्षा विवाद अब राज्य की राजनीति का प्रमुख मुद्दा बनता जा रहा है।

 

About The Author

You may have missed