बांकीपुर में भाजपा की हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी चर्चाएं तेज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री के चैंबर में हुई। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे। जदयू ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है, हालांकि उपचुनाव के नतीजों के तुरंत बाद हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कुछ मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों नेताओं के बीच बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम पर भी बातचीत हुई। हालांकि भाजपा और जदयू की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बांकीपुर में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक मतों से हराया। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 और राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 14,273 मत प्राप्त हुए।

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्च 2026 में विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। वे इस सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे थे। उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जदयू, लोजपा (रामविलास) समेत एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने प्रचार किया था। चुनाव अभियान के दौरान नीतीश कुमार द्वारा जारी समर्थन वीडियो पर भी विवाद हुआ था, जिसे प्रशांत किशोर ने एआई से तैयार बताया था। इसके बाद जदयू नेताओं ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

See also  दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, अधिवक्ता ओम प्रकाश 20वीं बार बने अध्यक्ष

 

About The Author