नेहरू युवा केंद्र के द्वारा युवा मण्डल विकास अभियान की हुई शुरुआत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वधान से सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड में आदित्यपुर स्थित 15 नंबर वार्ड के सामुदायिक भवन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में वार्ड पार्षद डॉक्टर नथुनी सिंह की गरिमामई उपस्थिति में युवा मंडल विकास अभियान का शुभारंभ किया गया | मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष पर भारत सरकार द्वारा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस निमित्त पूरे प्रखंड में 75 युवा मंडल बनाने का संकल्प है | मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर नथुनी सिंह ने युवाओं को बताया कि सजग समाज की परिकल्पना में युवाओं की भूमिका बहुत अहम है | मौके पर मुख्य रुप से राजीव कुमार, राकेश घोष, प्रहलाद महतो, अभिषेक कुमार, नितेश सिंह, रोहित कुमार, गौरव साहू, साहिल खामुराई, अरुण कुमार, कार्तिक कुमार झा, गौरव साहू, गौरव तिवारी एवं अन्य कई युवा उपस्थित थे |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अफीम की बड़ी खेप जब्त, सिमरिया SDPO की अगुवाई में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed