कपाली में युवक की चॉपर से हत्या, खूनी वारदात के बाद इलाके में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक की चॉपर से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान परसूडीह निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, युवक पर अपराधियों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। हत्या की इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

About The Author

See also  सिंदरी टाउन स्टेशन पहुंचे ECR के GM, यात्री सुविधाएं बेहतर करने का भरोसा; ट्रैक-सिग्नलिंग का भी लिया जायजा

Thanks for your Feedback!