तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम से हड़कंप

0
Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, हादसा कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के पास हुआ। तीनों युवक बाइक से सोनुवा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही साईं रथ नामक बस की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान गणेश नायक, श्यामल गोप और कृष्णा नायक के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 9 अक्टूबर तक मौसम संबंधी चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed