67 लाख की हेराफेरी का आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : परसुडीह थाना पुलिस ने कांड संख्या 27/24, दिनांक 10 मार्च 2024, धारा 420/406/120बी भादवि के फरार अभियुक्त लेजारों बारीक को उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी लेजारों बारीक, पिता पीटर बारीक उर्फ श्यामसुंदर बारीक, ग्राम पुटुका, थाना बीजेपुर, जिला बारगढ़ (उड़ीसा) का निवासी है.
जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में महेश एडिबल ऑयल (सलोनी सरसों तेल) के मालिक राजेश अग्रवाल ने दुकान के हिसाब-किताब की जांच के दौरान गड़बड़ी पकड़ी. जांच में सामने आया कि कंपनी में वर्ष 2010 से कार्यरत कर्मचारी लेजारों बारीक बाजार से ग्राहकों से पैसे वसूलने के बाद उसे कंपनी में जमा नहीं करता था और कंपनी को यह कहकर गुमराह करता था कि संबंधित राशि प्राप्त नहीं हुई है.
बताया गया कि आरोपी ने वर्ष 2022 से 2024 के बीच लगातार इस तरह की हेराफेरी करते हुए कुल 67 लाख 59 हजार रुपये का गबन किया. मामले का खुलासा होने के बाद परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कांड दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद आरोपी को उड़ीसा के बारगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  झारखंड में एनआरसी की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ पर जताई गंभीर चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed