चांडिल से लापता युवक की हत्या, शव खेत से बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चांडिल चांडिल से दो दिनों पूर्व लापता विनोय मुर्मू (19) का शव मंगलवार को खेत से बरामद किया गया. शव को देखकर साफ लग रहा था कि युवक की गला रेतकर हत्या की गयी है. शरीर पर खून के धब्बे भी देखे गए हैं. घटना के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घर से एक किलोमीटर दूरी से बरामद हुआ शव

विनोय का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर से पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की शाम को घर से निकला था. देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने खोजबीन भी की थी. सुबह अचानक से शव पड़ा होने की जानकारी उन्हें मिली. घटना के संबंध में चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव का कहना है कि कारणों की जांच की जा रही है. कहीं प्रेम-प्रसंग को लेकर तो घटना को अंजाम नहीं दिया गया है.

See also  साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था "परिमल" ने दी आशा ताई 'भोंसले' को संगीतमय श्रद्धांजलि

Thanks for your Feedback!

You may have missed