साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था “परिमल” ने दी आशा ताई ‘भोंसले’ को संगीतमय श्रद्धांजलि

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था “परिमल” ने रविवार को सुरमई सांझ सजाकर बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा ताई ‘भोंसले’ को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 7 के वीर कुंवर सिंह मैदान में सम्पन्न हुआ. मौके पर संस्था के कलाकारों और संरक्षक मंडली के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. बता दें कि यह संस्था बॉलीवुड के कलाकारों को उनके जन्मदिन और श्रद्धांजलि दिवस पर सुरमई शाम सजाकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है. इसी के माध्यम से संस्था एमेच्योर कलाकारों को एक मंच देने का काम करती है.
परिमल के संरक्षक मंडली में शारदा देवी, अधिवक्ता ओम प्रकाश, कुमार सुबोध शरण, सुरेश धारी, आरती वर्मा, इंजीनियर अशोक कुमार, दिवाकर झा, लक्ष्मण उर्फ लछु, मनोज कुमार सिंह, पार्षद नीतू शर्मा, पार्षद अर्चना सिंह के साथ कलाकारों में वरिष्ठ नागरिक नीलाम्बर चौधरी, श्याम थापा, प्यानो वादक निरंजन लाल, प्रवीर उर्फ अड्डो, भाविका थापा, खिरोद सरदार, शानू दा, शैलेन्द्र कुमार, मंजू देवी आदि ने आशा ताई के गाए सोलो और डुएट गीतों को प्रस्तुत कर शमां बांध दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  नक्सल मुक्त जिले से महिला सम्मान तक, डीसी ने गिनाईं उपलब्धियां; हजारों लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed