चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौके पर मौत के बाद मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय मठटोली अमडेला के पास लोहरदगा ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिरने के कारण उसे गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। थाना प्रभारी गणेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।

See also  10 लाख रुपये तक की योजनाओं के टेंडर ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन मोड में कराने और कमीशनखोरी बंद करने की मांग को लेकर ननि के संवेदकों का प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed