सड़क बनी मुसीबत, खाट पर मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, हालत देख लोगों में नाराजगी
Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल प्रखंड क्षेत्र में खराब सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। गांव में सड़क की हालत इतनी खराब है कि बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए परिजनों को खाट का सहारा लेना पड़ा। मरीज को खाट पर लादकर कई लोगों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया, जिसका वीडियो और तस्वीरें इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जर्जर होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। इसी वजह से गंभीर हालत में मरीजों को खाट या अन्य साधनों से अस्पताल ले जाना पड़ता है। लोगों ने क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग की है।


