बीमार ससुर की तकिये से दबाकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, बहू हिरासत में

0
Advertisements

रांची : पंडरा थाना क्षेत्र के विद्यानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां लकवाग्रस्त और लंबे समय से बिस्तर पर पड़े होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ. केपी गुप्ता की कथित तौर पर उनकी बहू निकिता ने तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, घर में लगे CCTV कैमरे का एक्सेस मृतक के बेटे सौरभ के मोबाइल से जुड़ा था। शनिवार दोपहर अचानक कैमरा बंद होने पर परिवार को शक हुआ। जब परिजन घर पहुंचे तो डॉ. गुप्ता मृत अवस्था में मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी ने CCTV कैमरा तोड़ने और तकिये का कवर धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन फुटेज पहले से क्लाउड और मोबाइल में सेव हो चुकी थी।

पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर निकिता को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

About The Author

See also  लैंडमाइन विस्फोट से वाहनों की सुरक्षा के लिए एनएमएल ने विकसित की स्वदेशी आर्मर स्टील प्लेट

Thanks for your Feedback!

You may have missed