सबीयू में युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘माय भारत’ पहल के अंतर्गत यूथ आइकॉन टॉक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ आइकॉन सुश्री श्वेता सिंह ने “वंदे मातरम् – विकसित भारत 2047 के लिए सभ्यतागत मंत्र” विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कथन, “सपने विचारों में बदलते हैं और विचार कर्म में” का जिक्र करते हुए युवाओं को उन्होंने ईमानदारी, नवाचार और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। युवाओं को बड़े सपने देखने और उद्देश्यपूर्ण कार्य करने  की उपयोगिता पर भी उन्होंने सारगर्भित बातें कहीं।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार और जिज्ञासाओं को साझा किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति डॉ. सी. जगनाथन समेत विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, अन्यान्य शिक्षकगण एवं एसबीयू के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  भीषण गर्मी से राहत, अब 60 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी-बारिश; मौसम विभाग का अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed