पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में पुराने विवाद को लेकर 24 वर्षीय मो. कैफ पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. दिलरेज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान टीम (एसआइटी) गठित की गयी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 निवासी 23 वर्षीय मो. कासिम के घर पुराने विवाद को लेकर मो. दिलरेज (24), मो. दिलशान, जीसान (25) और मो. तसिम पहुंचे थे। उन पर कासिम के साथ मारपीट करने के लिए घर का दरवाजा धकेलने का आरोप है। इसी दौरान कासिम का दोस्त मो. कैफ (24) वहां पहुंचा, जिसके बाद आरोपियों ने उसके सिर और कंधे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कैफ को पुलिस एमजीएम अस्पताल ले गयी।

इलाज के बाद मो. कैफ ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। इसके आधार पर कदमा थाना में कांड संख्या 99/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 109(1) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी लगातार छापेमारी कर रही है।

About The Author

You may have missed