सोशल मीडिया पर छाया 80s रेट्रो ट्रेंड, AI से पुराने दौर में बदल रही आज की तस्वीरें



JHARKHAND: सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक के रेट्रो लुक वाली तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लोग AI की मदद से अपनी मौजूदा तस्वीरों को 80 के दशक के अंदाज में बदलकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह क्रेज जेन-जी के मुकाबले मिलेनियल्स में ज्यादा देखने को मिल रहा है।


इस ट्रेंड में सिर्फ पुराना फिल्टर नहीं लगाया जाता, बल्कि AI तस्वीर के हेयरस्टाइल, कपड़े, स्टाइल, लाइटिंग, कैमरा इफेक्ट, फोटो टेक्सचर और आसपास के माहौल को भी 1980 के दशक जैसा बना देता है। लोग बॉलीवुड पोर्ट्रेट, स्ट्रीट फोटो और वेकेशन स्नैपशॉट जैसे अलग-अलग प्रॉम्प्ट के जरिए तस्वीरें तैयार कर रहे हैं। कई लोग इन्हें 80 के दशक के गानों के साथ रील्स और शॉर्ट वीडियो में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन तस्वीरों को बड़ी संख्या में लाइक्स, कमेंट्स और शेयर मिल रहे हैं और नॉस्टैल्जिया के साथ AI तकनीक का यह मेल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।


