मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया मानगो पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड के सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा आमंत्रित

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, जमशेदपुर द्वारा मानगो क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों के सामान्य मरम्मत कार्य के लिए अल्पकालीन निविदा आमंत्रण सूचना (2nd Call) जारी की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता को बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़कें किसी भी शहर के विकास की आधारशिला होती हैं और इसी सोच के साथ मानगो में बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

निविदा के तहत—
🔹 मानगो–पारडीह पथ (एनएच-32 पार्ट) के सामान्य मरम्मति कार्य के लिए ₹25 लाख की स्वीकृत राशि निर्धारित है।
🔹 मानगो–ओल्ड पुलिया पथ के सामान्य मरम्मति कार्य (वर्ष 2026-27) के लिए ₹30 लाख की स्वीकृत राशि निर्धारित है।
दोनों कार्यों के लिए निविदा में 120 दिनों की कार्य पूर्ण करने की अवधि निर्धारित की गई है।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा, “मानगो के विकास के लिए सड़क और आधारभूत संरचना को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इन सड़कों की मरम्मत से स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। हमारा लक्ष्य केवल सड़क बनाना नहीं, बल्कि मानगो को बेहतर, सुगम और विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाना है।”

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

See also  जितिया स्नान के दौरान नदी में डूबी 13 वर्षीय पूनम का शव बरामद, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला बाहर

सुधा गुप्ता ने कहा, “जनता ने हमें मानगो के विकास की जिम्मेदारी दी है। हम विकास के हर अवसर का उपयोग करते हुए मानगो को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेहतर सड़क, बेहतर आवागमन और बेहतर नागरिक सुविधाएं हमारा संकल्प है।”

गौरतलब हैं कि दोनों सड़क के निर्माण हेतु मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता प्रयासरत थे, चुनाव जितने के बाद मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर उसके बाद मई महीने में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा था जिसका परिणाम हैं कि दोनों सड़क का निर्माण कार्य की शुरुआत हो रही हैं।

About The Author

You may have missed