बांस-हुगला पत्तों से बनेगा अनोखा मंदिर, पंडाल में नहीं होगा प्लास्टिक-थर्मोकोल का इस्तेमाल

Advertisements

रांची : कांटाटोली में नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष बांस और हुगला पत्तों से इको-फ्रेंडली पूजा पंडाल तैयार कर रही है। पंडाल को काल्पनिक मंदिर का स्वरूप दिया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 45 फीट और चौड़ाई 40 फीट होगी। पूरे पंडाल में बांस से बनी छोटी-बड़ी मूर्तियां और कलाकृतियां सजाई जाएंगी। मिट्टी से बन रही मां दुर्गा की प्रतिमा को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि देखने पर वह बांस से बनी हुई प्रतीत होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार दास के अनुसार, यहां वर्ष 1957 से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है और इस वर्ष आयोजन का 69वां वर्ष है। बेलवरण के साथ पंडाल का पट खोल दिया जाएगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पंडाल के निर्माण में थर्मोकोल और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

इस वर्ष पूजा पर कुल लगभग 21.60 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पूजा कमेटी में संरक्षक गौतम घोष, संयोजक कुमारेश चक्रवर्ती, सिद्धार्थ घोष, प्रदीप दत्ता, कानू गुहा, संजय चक्रवर्ती, शिव शंकर बनर्जी, संतोष कुमार, दीपक साहू, सुरेश साहू, अध्यक्ष अमित कुमार दास, महासचिव जय दास और सचिव राहुल कुमार (भोलू) समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

About The Author

See also  बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में मारपीट, पुलिस से भी धक्कामुक्की

You may have missed