वियतनाम में हादसे में योग शिक्षक की मौत, परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता

Advertisements

रांची : वियतनाम में दुर्घटना में जान गंवाने वाले योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने प्रावधानों के तहत उनके परिजनों को पांच लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा पहले ही कर दी थी। बुधवार को राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव कैलाश नगर स्थित राजा वर्मा के आवास पहुंचकर परिजनों को पांच लाख रुपए का चेक सौंपेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राजा वर्मा का पार्थिव शरीर रविवार (4 अक्टूबर 2026) को वियतनाम से रांची पहुंचा था। इसके बाद उसे कैलाश नगर स्थित उनके आवास लाया गया, जहां जिला प्रशासन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटे थे और पूरे इलाके में शोक का माहौल था। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की लॉ एंड ऑर्डर टीम भी मौके पर मौजूद थी। बाद में परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहे थे, जहां एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी थी। घटना के बाद परिजन उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने प्रावधानों के तहत परिवार को पांच लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा बुधवार को उनके परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपे जाने की बात कही गयी है।

About The Author

You may have missed