वीमेंस कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एनएसएस इकाई द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने कहा कि योगाभ्यास हम सभी की दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। मुख्य स्रोतविद् के रूप में सुश्री सुष्मिता दास ने शिरकत की। कार्यक्रम में मन को संतुलित और नियंत्रित करने के कई योगाभ्यास कराये गये। आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामिनी, डॉ. रत्ना मित्रा, सुश्री अंजु दिवेदी, निकिता मिश्रा, सोनाली घोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। योगाभ्यास कार्यक्रम में एनएसएस की वॉलेंटियर्स के अलावा हॉस्टल की छात्राओं सहित अन्य ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बेकाबू हाईवा ने पेड़ तोड़ते हुए घर में मारी टक्कर, ड्राइवर कैबिन में फंसा, मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed