भाजपा में वापसी पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ / रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- दावथ मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,संजय जायसवाल द्वारा दिनारा विधानसभा क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह को पुनः भाजपा की सदस्यता दिलाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।इस अवसर पर भाजपा के,कार्यकारी मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, नगर पंचायत कोआथ प्रवीण तिवारी, रितेश केशरी ने बताया कि राजेंद्र सिंह के वापसी से दिनारा विधानसभा के साथ साथ पुरे प्रदेश में भाजपा और मजबूत होगी।इसके अलावा दावथ प्रखंड के भाजपा कार्यालय, कोआथ बाजार, मलियाबाग में उनके समर्थकों ने मिठाई बांटी।बिदित हो कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के द्वारा उनको दिनारा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी बदलकर लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उनको पार्टी ने निष्कासित कर दिया था,परन्तु कुछ दिनों से कयास लगाये जा रहे थे, वह मकरसंक्रांति के बाद वह फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर खुशी जाहिर करने वालो में युवा सचिव, विक्की सिंह, गुड्डू सिंह, ढूनमुन सिंह, मुन्ना कुशवाहा, विनोद यादव, संजीत सिंह,राजू लाल,सनोज लाल, शानू खान, सूर्यदेव सिंह संजय सिंह,ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  म्यांमार के राष्ट्रपति पहुंचे बोधगया, हाई अलर्ट के बीच महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा

You may have missed