महुआडांड़ में बिजली बहाली को लेकर युद्धस्तर पर कार्य जारी, विभाग की टीम दिन-रात जुटी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए बिजली विभाग की टीम लगातार मैदान में डटी हुई है। नेतरहाट फीडर से जुड़े कई स्थानों पर आए तकनीकी फॉल्ट और आंधी-तूफान के कारण कई बिजली पोल एवं तार क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण आपूर्ति प्रभावित हुई।
विभागीय कर्मियों के अनुसार तेज तूफान और खराब मौसम की वजह से कई जगहों पर पोल टूट गए हैं तथा दुर्गम क्षेत्रों में मरम्मत कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके मिस्त्री और तकनीकी कर्मी दिन-रात मेहनत कर बिजली बहाल करने में जुटे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पोल खड़ा करने, तार बदलने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। विभाग का दावा है कि युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है और जल्द ही सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि लगातार चल रहे कार्य से जल्द राहत मिलेगी। वहीं विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  4 लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का भव्य चित्र, कलाकार विवेक मिश्रा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Thanks for your Feedback!

You may have missed