स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से किया सतर्क

0
Advertisements

खरसावां : राजकीय प्लस टू हाई स्कूल में पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को डायल-112 और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, बाल विवाह निषेध कानून और अफवाहों से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। इस दौरान शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया तथा ऐसे जागरूकता अभियानों को लगातार चलाने की मांग की।

About The Author

See also  संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed