महिलाओं ने नशे के खिलाफ खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

0
Advertisements

शांतिपुर : पश्चिम बंगाल के शांतिपुर इलाके में महिलाओं ने नशे के बढ़ते कारोबार और नशाखोरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और इलाके में फैल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ने से युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि लगातार बढ़ती नशाखोरी से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है और अपराध की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। इसी को लेकर उन्होंने सामूहिक रूप से आवाज उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इलाके में नियमित छापेमारी और नशे के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

About The Author

See also  23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 7 फिल्में, रोमांस से हॉरर तक का मिलेगा रोमांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed