महिला उद्यमी संघ की पहल, स्कूल के बच्चों में बांटी शिक्षा सामग्री और जागरूकता का संदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शिक्षा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में झारखंड महिला उद्यमी संघ ने एक सराहनीय पहल की है। संघ द्वारा एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेंसिल, स्केल, रबर जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री दी गई, जिससे उनकी पढ़ाई में सहूलियत हो सके। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें पौष्टिक अल्पाहार भी वितरित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

संस्था की सदस्यों ने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

गौरतलब है कि यह संस्था वर्ष 2012 से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें प्रशिक्षण देने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष कृष्णा दत्ता, सचिव निशा कुमार, कोषाध्यक्ष कुमारी बीना सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया।

See also  झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed