आर्चरी विश्वकप में महिला तीरंदाजों ने जीतागोल्ड, आर्चरी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जताया हर्ष

Advertisements

जमशेदपुर:- झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमलिका बारी की अगुवाई वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्व कप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। विश्वकप की यह फाइनल टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफायर के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक मैच थी। इसपर हर्ष ज़ाहिर करते हुए पूर्वी सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश आर्चरी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही झारखंड की युवा महिला तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवांवित किया है। उक्त तीनों ही तीरंदाज जमशेदपुर से हैं, और शहर को इनकी प्रतिभा पर गर्व है। कहा कि ओलंपिक में जगह सुनिश्चित करना बेहद बड़ी उपलब्धि है। दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वकप की स्वर्ण विजय अभियान ओलंपिक में भी जारी रहेगी, ऐसा पूर्ण विश्वास है। जिला आर्चरी संघ की ओर से दिनेश कुमार ने महिला आर्चर दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी सहित उनके कोच को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  हजारीबाग ओपन जेल में दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने रचाई शादी, पुलिस-प्रशासन बना बाराती

You may have missed