भाजपा नेताओं ने संस्था की सहयोग से जरूरतमंद परिवार को उपलब्ध कराया राशन सामग्री, किया आर्थिक सहयोग

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- बिरसानगर के मोहदा में अर्जुन कॉलोनी निवासी बापी सीट के परिवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने साकार संस्था की मदद से राशन सामग्री मुहैया कराया। वहीं स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गोप के द्वारा आर्थिक मदद भी की गई। कुछ दिनों पूर्व बापी सीट एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थें। उनकी पत्नी भी बीमार हैं। ऐसे में घर के छोटे बच्चों को भी कई दिक्कतें हो रही थी। इस आशय की जानकारी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता क्रुपा गोप ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को दिया। रविवार को भाजपा नेता दिनेश ने साकार संस्था के संस्थापक बंटी गुप्ता की सहयोग से जरूरतमंद परिवार को एक माह की राशन सामग्री उपलब्ध कराया और आगे भी जरूरी सहयोग को लेकर भरोसा दिलाया। मौके पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि कोविड के कारण समूचा भारत वित्तीय कठिनाईयों से जूझ रहा है। ऐसे में साधन संपन्न और सक्षम लोगों को व्यक्तिगत सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद लोगों तक अपने सहयोग और सामर्थ्य पहुँचाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। इस दौरान विशेष रूप से बबलू गोप, तापस कर्माकर, बापन बनर्जी, सुरेंद्र प्रसाद, विशाल उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नौकरी से हटाए गए SBI एटीएम गार्डों का हंगामा, DC ऑफिस पर धरना देकर लगाई गुहार

You may have missed