मंदिर में महिला के गले से ₹5 लाख की चेन गायब, CCTV में दिखी संदिग्ध गतिविधि; पुलिस जांच में जुटी

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर में सोमवार दोपहर पूजा करने पहुंची एक महिला के गले से करीब पांच लाख रुपये की सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़िता रीना चौधरी के अनुसार वह अपनी एक दोस्त के साथ करीब पौने 12 बजे मंदिर पहुंची थीं। दोनों पहले खाटू श्याम मंदिर गईं और वहां दर्शन करने के बाद भूतनाथ मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने पहुंचीं। मंदिर में उस समय काफी भीड़ थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पीड़िता का कहना है कि मंदिर में प्रवेश करने के कुछ समय बाद तीन महिलाएं और तीन पुरुष उनके पीछे आ गए। इनमें से एक महिला ने उन्हें और उनकी दोस्त को अलग कर दिया, जबकि अन्य लोगों ने दोनों ओर से उन्हें घेर लिया। भीड़ अधिक होने के कारण उस समय उन्हें किसी तरह की चोरी का अंदेशा नहीं हुआ और वह पूजा करने में व्यस्त रहीं। पूजा के बाद बाहर निकलते समय जब उन्होंने अपना पल्लू ठीक किया तो उनकी दोस्त ने बताया कि गले में पहनी सोने की चेन दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन चेन नहीं मिली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर के CCTV फुटेज की भी जांच की गई। पीड़िता के अनुसार फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं और उन्हें आशंका है कि भीड़ का फायदा उठाकर इन्हीं लोगों ने चेन निकाल ली। घटना की सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल चेन चोरी करने वालों की पहचान या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

See also  दुर्गा पूजा पर पुलिस हाई अलर्ट, शहर में तैनात होंगे करीब 2000 अतिरिक्त जवान

 

About The Author

You may have missed