जंगली हाथियों का तांडव जारी, मकई की फसल रौंदी… रातभर दहशत में रहे ग्रामीण

0
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 मई की रात हाथियों के झुंड ने रोला गांव में घुसकर कई किसानों की मकई की फसल बर्बाद कर दी। हाथियों के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर किसी तरह अपनी सुरक्षा करते रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के मुताबिक सुतरी गांव के धोरधोरिया निवासी भागीरथ महतो के खेत में लगी पूरी मकई की फसल हाथियों ने रौंद डाली। इतना ही नहीं, हाथी घर में घुस गए और वहां रखा चावल भी खा गए। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी हाथियों ने कई बार खेतों और मकानों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रही घटनाओं से किसान परेशान हैं और वन विभाग से मुआवजा व स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

वन विभाग के अनुसार गोला वन क्षेत्र में फिलहाल करीब 34 जंगली हाथी अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं। क्यूआरटी टीम लगातार निगरानी कर हाथियों को आबादी से दूर ले जाने की कोशिश कर रही है। काफी मशक्कत के बाद सभी हाथियों को एकजुट किया गया है और फिलहाल उनका झुंड डुमरडीहा के पास दामोदर नदी किनारे मौजूद है। अभियान में रेंजर राकेश कुमार सिंह समेत कई वनकर्मी शामिल हैं।

See also  2 PAN कार्ड और दोहरी नागरिकता के आरोप से सियासी बवाल, अभिषेक बनर्जी की पत्नी पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!