23 मई तक मौसम का अलर्ट, 19 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश ने बढ़ाई चिंता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद मौसम विभाग ने 23 मई तक बारिश, आंधी और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में मौसमी बारिश सामान्य से काफी अधिक रही है। कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलजमाव और जनजीवन प्रभावित होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी चेतावनी जारी की जा सकती है।

See also  जेईई एडवांस्ड में शहर के पत्रकार नानक सिंह के पुत्र ने लहराया परचम, आईआईटी में प्रवेश का सपना हुआ साकार

Thanks for your Feedback!

You may have missed